Kota: *पश्चिम मध्य रेलवे में ग्रुप-डी शारीरिक दक्षता परीक्षा की शुरूवात*

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
कोटा राजस्थान

10743 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में लेंगे भाग 

कोटा 16 जनवरी,
 पश्चिम मध्य रेलवे में तीनों मंडलों जबलपुर,भोपाल एवं कोटा के लिए ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा का शुभारम्भ 16 जनवरी से रेलवे स्टेडियम पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थित में शुरू हुआ इस भर्ती प्रक्रिया में रेलवे ने कुल 10743 आवेदकों को बुलाया है जिसके तहत पहले दिन 1500 उम्मीदवारों में से 1187 आवेदक ही  रेलवे द्वारा आयोजित शारीरिक दक्षता (दौड़) में शामिल हुए ।
        रेलवे की इस परीक्षा के शुभारम्भ के अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस.के.अलबेला, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा के साथ ही रेलवे भर्ती प्रकोष्ट के अध्यक्ष डा. रमेश राव तथा सहायक कार्मिक अधिकारी अरविन्द पांडे ने सुबह रेलवे स्टेडियम का निरीक्षण करके व्यवस्थाओ को देखा तथा पूरी भर्ती प्रकिया को पारदर्शी पाया । रेलवे स्टेडियम जबलपुर में आयोजित उक्त शारीरिक दक्षता परीक्षा आगामी 21 जनवरी तक प्रतिदिन आयोजित होगी जिसमे रेलवे के ग्रुप डी में भर्ती हेतु अधिसूचना क्र.01/2019 के तहत आवेदन करने बाले अभ्यार्थियों को रेलवे ने परीक्षा में सम्मिलित होने बुलाया है ।