व्यवस्थाओं का जायजा लिया, सरकार की योजनाओं के लाभार्थियो को गारंटी कार्ड वितरण किए
बूंदी 11मई । तालेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोपालपुरा बरड़ में राजस्थान सरकार द्वारा महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान 2023 आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा ने शिविर स्थल पर पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया एवं वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, तत्पश्चात वहां सरकार की योजनाओं के लाभार्थियो को गारंटी कार्ड वितरण किए। *इस महंगाई से राहत पाने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई गई राहत योजनाओं के गारंटी कार्ड पाकर आमजन व महिलाएं गदगद हो गई और हंसते मुस्कुराते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। कैम्प मे जरूरतमंद व महंगाई की मार झेल रहे गरीब लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।*
शिविर में 23 विभागों के कर्मचारी, आधिकारी उपस्थित थे, जो शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे थे एवम् पंजीयन करवाने में मदद कर रहे थे।
राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं महंगाई से आमजन को राहत देने के लिए राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर एवम् नगर निकायों के प्रत्येक वार्ड स्तर पर 24 अप्रैल से 30 जून तक राजस्थान सरकार द्वारा महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें सरकार द्वारा 10 योजनाओं के माध्यम से राजस्थान की आम जनता को राहत व छूट प्रदान की जा रही है, ताकि आमजन को सीधा लाभ प्राप्त हो सके, कोई भी पात्र व्यक्ति राहत योजनाओं से वंचित न रहे।
भरत शर्मा के टीम साथियों ने गोपालपुरा बरड़ व गुमानपुरा पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों में जाकर घर घर जाकर लोगों से शिविर में पहुंचने व अपने परिवार का पंजीयन कराकर राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
इस दौरान भरत शर्मा के साथ युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव एडवोकेट पंकज रॉयल, बरड़ क्षेत्र के कांग्रेस नेता राजमल गुर्जर, भारत यात्री एवं कांग्रेसी नेता पंडित दीपक शर्मा, दीपक पंचोली, गणेश दाधीच आदि साथ रहे।