Bundi: डॉ. कमला महाजनी को महिला सशक्तिकरण हेतु राज्यस्तरीय सम्मान

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

 बून्दी 13 मार्च।

निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बून्दी की वैज्ञानिक  डॉ कमला महाजनी का चयन महिला सशक्तिकरण एवं अन्य विभागीय योजनाओं में सराहनीय कार्य करने हेतु राज्य स्तरीय सम्मान हेतु किया गया है। यह सम्मान इन्हें मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अन्तर्गत जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त निदेशक महिला अधिकारिता डॉ आभा जैन ने महाजनी को बधाई देंतें हुए यह जानकारी दी।