प्रदेशाध्यक्ष आचार्य सुरेश शर्मा को काठमांडू नेपाल में किया सम्मानित

दिल्ली, राष्ट्रीय ज्योतिष एवं रुद्राक्ष अनुसंधान संस्थान के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष आचार्य सुरेश शर्मा काठमांडू नेपाल में इंडो नेपाल एस्ट्रोलॉजिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2023 से सम्मानित किया गया । आचार्य सुरेश शर्मा प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय ज्योतिष एवं रुद्राक्ष अनुसंधान संस्थान दिल्ली  को जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महासंघ द्वारा काठमांडू नेपाल में  आयोजित इंडो नेपाल स्प्रिचयुल एस्ट्रोलॉजिकल समिट-2023 में  को-आर्डिनेटर के रूप में भाग  लिया था। इस सम्मेलन में भारत तथा नेपाल के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए हुए ज्योतिषाचार्यों ने भाग लेकर अपने- अपने विचार प्रस्तुत किए।

सम्मेलन में नेपाल के पूर्व प्रथम उप राष्ट्रपति परमानन्द झा तथा राष्ट्रीय ज्योतिष एवं रुद्राक्ष अनुसंधान संस्थान के राष्ट्रीय सलाहकार पं. सुरेश गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सम्मेलन में आचार्य सुरेश शर्मा को पटि्टका,नेपाली रुद्राक्ष माला, नेपाली टोपी, संस्था के प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र तथा इंडो नेपाल एस्ट्रोलॉजिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड- 2023 से सम्मानित किया गया। सम्मेलन आचार्य पंकज त्रिवेदी अध्यक्ष राष्ट्रीय ज्योतिष एवं रुद्राक्ष अनुसंधान संस्थान द्वारा अथक प्रयास से आयोजित किया गया था, जो पूरी तरह सफल रहा।