सराय में राधा कृष्ण, जमवाय माता, जीण माता, अंबिकेश्वर महादेव की मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा

सराय में राधा कृष्ण, जमवाय माता, जीण माता, अंबिकेश्वर महादेव की मूर्तियों की  हुई प्राण प्रतिष्ठा

पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री प्रेम सिंह बाजोर सहित कई नेताओं ने की शिरकत।

समाजसेवी विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा सहित कई नेताओं का हुआ जोरदार स्वागत

सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी  l
उपखंड क्षेत्र के सराय में बुधवार को  राधा कृष्ण, जमवाय माता, जीण माता, अंबिकेश्वर महादेव की मूर्तियों की पूजा अर्चना के बाद प्राण प्रतिष्ठा की गई।  आयोजक तेज सिंह शेखावत ने बताया कि इससे पहले मूर्तियों के टेंपो में रखकर नगर भ्रमण करवाया गया। उसके बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। हवन का आयोजन किया गया जिसमें वेदमंत्रोंचयारण के द्वारा जोड़े बैठाकर पूर्णाहुति  दी गई।
भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आसपास में दूधराज की गांवों के सैकड़ों  की तादात में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के राज्यमंत्री प्रेम सिंह बाजोर थे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा, समाजसेवी आशु सिंह सुरपुरा, सवाई सिंह राठौड़, नरपत सिंह राठौड़ जोधपुर, कर्नल भंवर सिंह राठौड़ थे। आयोजक तेज सिंह शेखावत व उनके परिवार की ओर से अतिथियों को माला और साफा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सरपंच विजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच रामचंद्र सिंह,शंकर सिंह शेखावत सुरपुरा, पुजारी मालीराम शर्मा ,मुरारी लाल जोशी,सुमन कंवर, गुणवत कंवर, सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर गोवर्धन सिंह ,रतन सिंह, लालचंद सैनी, धर्मेंद्र मीणा, युद्धवीर सिंह ,रायल सिंह, राम निवासी  गुर्जर, मोहन माली जगदीश सिंह ,हरि सिंह सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।