Bundi: धार्मिक आयोजनों पर डीजे बंद करना भावनाएं आहत करना है - नंदलाल अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 

बूंदी 8 मार्च विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नंदलाल शर्मा के नेतृत्व में आज प्रतिनिधि मंडल द्वारा उपखंड अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन दिया गया प्रतिनिधिमंडल में कालू कटारा बंटी गौतम नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी वरिष्ठ पार्षद मनीष सिसोदिया युवा पार्षद मानस जैन नवीन सिंह रणजीत सिंह नायक साथ में थे प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को कहा कि संपूर्ण डीजे बंद करना उचित नहीं है क्योंकि हिंदू धर्म के अधिकतर त्योहार नव वर्ष संवत्सर से प्रारंभ होते हैं गौतम जयंती हो चेटीचंड हो नव वर्ष का कार्यक्रम एवं हनुमान जयंती का जुलूस हो एवं इसी समय पर हिंदू धर्म के शादी विवाह के मुहूर्त होते हैं क्योंकि डीजे से जुड़े हुए अधिकतर लोग हिंदू हैं एवं बैंड से जुड़े हुए अधिकतम लोग अन्य समुदाय के हैं इससे धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही है उन्होंने कहा कि अगर कोई बीमार होता है तो इलाज कराया जाता है उसको मारा नहीं जाता डीजे कम आवाज में बजना चाहिए एवं रात्रि 10:00 बजे बाद नहीं बचना चाहिए अगर कोई सुप्रीम कोर्ट के इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसको सजा दी जानी चाहिए परंतु इस प्रकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए एक वर्ग के लोगों को प्रसन्न करने के लिए इस तरह का तुगलकी आदेश कदापि नहीं निकालना चाहिए उन्होंने कहा कि अगर इस पर से पाबंदी नहीं हटाई तो लोगों में आक्रोश सरकार और प्रशासन के खिलाफ होगा एवं बड़ा आंदोलन होगा प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि जहां डीजे एक मध्यमवर्गीय परिवार और गरीब परिवार करके अपनी खुशी को मना सकता है वही बैंड पर 4 गुना 5 गुना अधिक राशि देनी पड़ती है इससे गरीब परिवारों का भी अहित होगा उपखंड अधिकारी महोदय ने उनकी बात आगे रखकर जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।