Kota: कोटा स्टेशन पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 05 फरवरी, पश्चिम मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड कोटा मण्डल द्वारा 04 फरवरी को 75वां आजादी का अमृत महोत्सव पर कोटा रेलवे स्टेशन पर “यूनिटी” थीम पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसका संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी रजनीश कुमार ने किया । इसके अतिरिक्त आगामी 07 फरवरी को अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता का आजोजन हेल्थ एंड वेलनेस थीम पर चेस, टेबल टेनिस एवं क्रिकेट का आयोजन मंडल द्वारा किया जी । स्टेशन पर यात्रियों सहित सभी दर्शकों ने नाटक में भाग लेने वाले स्काउट गाइड की प्रशंसा की और उत्साहित किया।