Bundi: अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति बालकों की तनाव प्रबंधन सेमिनार का हुआ आयोजन, परीक्षा तैयारी हेतु शैक्षणिक परामर्श कक्षाएं प्रारम्भ

संवाददाता अशोक जयसवाल 

बूंदी राजस्थान

बून्दी 9 फरवरी,

बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर ग्रामीण बालकों को परीक्षा के भय से मुक्त करने  हेतु मालनमासी रोड अनुदानित आदिवासी छात्रावास में निशुल्क शैक्षणिक परामर्श  प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के बालकों को  एग्जाम फोबिया से बचाने व तनाव प्रबंधन के साथ सुनियोजित बोर्ड परीक्षा तैयारी हेतु मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन किया गया।।


अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व उन्नयन कार्यक्रम से जुड़े मोटीवेटर सर्वेश तिवारी ने बताया कि विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर बालकों को शैक्षणिक उन्नयन प्रदान करने व उनमें आत्मविश्वास जागृत करने हेतु निशुल्क परामर्श कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। जिसके तहत आयोजित सेमिनार में बालकों को मुख्य प्रशिक्षक के रूप में  तिवारी ने तनाव प्रबंधन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तनाव मुक्ति हेतु नियमित व्यायाम, व्यवस्थित दिनचर्या, समय नियोजन, अंडरस्टैंडिंग द सेल्फ व मनोरंजन तकनीकों का अभ्यास करवाया। सोहनलाल रैगर व अशोक मीणा ने व्यवस्थित अध्ययन की विभिन्न विधियों का परिचय करवाया। ट्रेनिंग काउंसलर बुद्धि प्रकाश पुंडीर , एडवेंचर कार्यक्रम से जुड़े आतिश वर्मा व नवनीत खरेडिया ने बालकों को नियमित अध्ययन हेतु प्रेरित किया। आवश्यक शिक्षण सामग्री भेंटकर तिवारी ने बताया कि बालकों के अध्ययन को गति देने व कठिनाइयों के निवारण हेतु यह स्वैच्छिक निशुल्क परामर्श कक्षाएं प्रारम्भ की गई हैं जो  नियमित रूप से जारी रहेंगी । प्रबंधक हनुमान भील ने आभार प्रकट किया।