स्टूअर्ट ब्राॅड ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने

जयपुर। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच  के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज  स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक नया कारनाम दिया है। दरअलस,   स्टुअर्ट  ब्राॅड ने क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लार्ड्स मैदान पर अपने विकटों का शतक पूरा कर लिया है। मैच दूसरे दिन जैसे ही ब्राॅड ने अफ्रीका के विकेटकीपर काइल वेरेन को आउट किया वे इस मैदान पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए ।
बता दें कि लार्ड्स के मैदान पर 100 विकेट लेने वाले पहले गेदबाज इंग्लैण्ड के जेम्स एंडरसन हैं। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड इसी के साथ एक मैदान पर 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बने हैं।
दुनिया के किसी भी मैदान पर 100 विकेट लेना का कारनाम स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन के अलावा श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन व रंगना हेराथ एक मैदान पर 100 विकेट ले चुके हैं । टेस्ट में सबसे अधिक 800 विकेट चटकाने वाले मुरलीधरन ने एक नहीं तीन मैदानों पर यह कारनामा किया है।

टेस्ट क्रिकेट में अगर सबसे अधिक विकेटों की बात करें तो तेज गेंदबाजों में जेम्स एंडरसन सबसे उपर हैं जिन्होने 658 विकेट लिये हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा हैं जिन्होने 563 विकेट चटकाये हैं। और स्टुअर्ट ब्रॉड तीसरे नंबर पर आते हैं जिनके अब कुल 553 विकेट हो चुके हैं।