Kota : विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों को कराएंगे सिटी पार्क का भ्रमण ऑनलाईन पंजीकरण कराना होगा

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों को कराएंगे सिटी पार्क का भ्रमण
ऑनलाईन पंजीकरण कराना होगा
कोटा 18 अप्रेल। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रेल को कक्षा 6 से 12 के स्कूली विद्यार्थियों को स्मार्ट सिटी लि. द्वारा नवनिर्मित ऑक्सीजोन सिटी पार्क का भ्रमण प्रातः 8 से 10 बजे के मध्य करवाया जायेगा।
स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव ने बताया कि जो विद्यार्थी नवनिर्मित ऑक्सीजोन सिटी पार्क का भ्रमण करना चाहते हैं वह अपना पंजीकरण ी https://forms.gle/UgGA2KEmqkPzqKXYA लिंक पर करें। उन्होंने बताया कि बिना पंजीकरण छात्रों को सिटीपार्क में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। 22 अप्रेल को प्रातः 8 से 10 बजे के मध्य सिटी पार्क भ्रमण के लिए इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है, बच्चे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर ऑक्सीजोन सिटी पार्क के मुख्य द्वार पर पहुँचकर निशुल्क प्रवेश करें। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड को भी स्कैन कर सकते हैं।