बूंदी: अवैध मादक पदार्थ के वर्ष 2020 से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की ।

 ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान


बूंदी 7 मई । जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के फरार वांछित आरोपीयो के विरुद्ध कार्यवाही के लिये बनायी गई कार्य योजना के तहत अति. पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल के मार्गदर्शन व पुलिस उप अधीक्षक बून्दी हेमन्त नोगिया के निकटतम सुपरविजन में रमेशचन्द्र  थानाधिकारी पुलिस थाना नमाना ने मय पुलिस टीम आरोपी निर्मल धाकड़ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

घटना विवरण  05.10.2020 को पुलिस थाना सदर जिला बून्दी के पुलिस टीम ने प्लास्टिक के कट्टो मे भरे हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त चुरा शुद्ध वजन 114 किलो 620 ग्राम जप्त किया जिस मुक.नं. 353 / 2020 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सदर जिला बून्दी में दर्ज किया जाकर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना नमाना बून्दी द्वारा शुरू किया जाकर आरोपी राकेश विश्नोई पुत्र हनुमानाराम उम्र 25 साल जाति विश्नोई निवासी रोटू पुलिस थाना जायल जिला नागौर को जुर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय  में आरोप पत्र पेश किये गये प्रकरण में वांछित आरोपी 
1. बुधराम पुत्र हेमराज जाति विश्नोई निवासी रोटू थाना जायल जिला नागौर के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का 
2. निर्मल धाकड़ पुत्र कन्हैयालाल जाति धाकड़ निवासी चौकड़ी थाना मनासा जिला नीमच (एम.पी.) के विरुद्ध धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध प्रमाणित पाया जाने पर अपराधियों की तलाश शुरु कि गयी। दौराने अनुसंधान प्रकरण में वांछित आरोपी निर्मल पुत्र कन्हैयालाल उम्र 29 साल जाति धाकड निवासी चोकडी थाना मनासा जिला नीमच (एमपी) को दिनांक 06-05-2023 को जिला कारागृह नीमच से न्यायिक अभिरक्षा से पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर अनुसंधान कर बाद अनुसंधान मुल्जिम निर्मल धाकड के खिलाफ अपराध धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध प्रमाणित होने से प्रकरण में गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लिया जाकर आरोपी से अनुसंधान जारी है।