Kota : बयाना स्टेशन पर 60 वर्ष पुराने सिगनलिंग गियरों का सफलतापूर्वक प्रतिस्थापन*

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

कोटा 28 फरवरी,2023
कोटा । मथुरा-गंगापुर सिटी सेक्शन में कोटा मंडल का बयाना जंक्शन स्टेशन पर लगभग 60 साल पुराने और 5 से 10 लाइन मैकेनिकल यार्ड 'सी' और 'डी' ग्राउंड लीवर फ्रेम से संचालित हो रहे मौजूदा रूट सेटिंग प्रकार रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) में परिवर्तन और संशोधन करके 28 फरवरी को चालू किया गया। यह आरआरआई परिवर्तन कार्य हाल के दिनों के सबसे बड़े परिवर्तन कार्यों में से एक है इसे एसएनटी टीम के दिन-रात युद्ध स्तर पर निरंतर काम से कमीशन किया गया ।

 मुख्य सराहनीय  किये गये जटिल कार्य:-

1. कुल रूट की संख्या: 186 (85 नए) 

2. प्वाइंट मशीन- पहले 35 + नया 17 = कुल 52

3. मुख्य सिग्नलों की संख्या - पहले -18 और नए 13 = कुल 31

4. शंट सिग्‍नलों की संख्‍या - पहले के 20 और नए 15 = कुल 35

5. कालिंग आन सिगनल की संख्या- पहले -03 और नई 02 = कुल 05

6. ट्रैक सर्किट की संख्या - पहले के डीसी ट्रैक - 52 नग और नया ट्रैक सर्किट एमएसडीएसी (मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्स़ल काउन्टर)- 16 ट्रैक सेक्शन [सीईएल मेक] = कुल 68

7. यातायात पर कम से कम प्रभाव डालने के लिए सुविधाएं:- ब्लॉक वर्किंग, आईबीएस वर्किंग, एडवांस स्टार्टर वर्किंग, फ्री होम, फ्री स्टार्टर।

इस पुराने सिगनलिंग गियरों का सफलतापूर्वक प्रतिस्थापन कार्य से सुरक्षा दृष्टिकोण से गाड़ी संचालन में सुविधा के साथ-साथ मानवीय भूल की संभावना नहीं होगी ।