Bundi : अधीक्षण अभियंता ने दबलाना पुल निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 17 जनवरी। बजट घोषणा वर्ष 2021-22 में स्वीकृत राशि 12.50 करोड़ से हो रहे मेज नदी पर पुल दबलाना के कार्य का मंगलवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वी.के. जैन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुल के सभी पिलर खड़े हो चुके है। सभी गर्डर कास्ट हो चुके है तथा जैक द्वारा स्ट्रेस हो चुके है। उन्होंने बताया कि अब पॉंच स्पान के 20 गर्डर लांच करना शेष है तथा स्लेब कास्टिंग बाकी है। यह पुल 31 मार्च, 2023 तक पूर्ण होने की उम्मीद है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम करने, लेबल को बार-बार चेक करने तथा पीयर केप के बाटम को ग्रांईडिग करने के निर्देश दिये।