उदयपुरवाटी नगरपालिका कार्यालय में पर्यवेक्षक श्याम सिंह राजपुरोहित ने किया निरीक्षण

उदयपुरवाटी नगरपालिका कार्यालय में पर्यवेक्षक श्याम सिंह राजपुरोहित ने किया निरीक्षण

पट्टा पत्रावलियों का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा पट्टे देने के लिये निर्देशित किया

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
नगरपालिका में प्रशासन शहरों के संग अभियान के तृतीय चरण के दौरान पर्यवेक्षक श्याम सिंह राजपुरोहित द्वारा गुरुवार को नगर पालिका उदयपुरवाटी कार्यालय में पहुंचकर अभियान से संबंधित कार्यों की समीक्षा की व पट्टा पत्रावलियो का निरीक्षण किया गया तथा गत दिनों में आयोजित शिविरों के दौरान वितरित किए गए पट्टों की सूचना प्राप्त की तथा उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान का प्रचार प्रसार पूर्ण रूप से करवाया जाए शिविरों में आमजन को मिलने वाली रियायत एवं छूट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाए तथागत समय से वितरित किए गए पट्टों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण दौरान पर्यवेक्षक द्वारा 2 पट्टा धारकों को पट्टे वितरित किए गए।साथ ही पालिका कर्मचारियो व अधिकारियों को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा पट्टे वितरित करे जिससे जनता को फायदा मिले।

बॉक्स-
गत दिनों से कुछ पट्टा धारकों की फाइलों पर सभी खातेदारों की सहमति के लिये कहा जा रहा था जिसके कारण पट्टा बनवाने के लिये काफी लोग परेशान नजर आए जिस पर पर्यवेक्षक श्याम सिंह राजपुरोहित ने पट्टा धारक को बताया कि किसी भी खातेदार का बंटवारा हुआ है या हकत्याग किया हुआ है उसको सभी खातेदारों की सहमति की जरूरत नही है व अन्य में खातेदारों की सहमति आवश्यक है।