UDAIPURAWATI : लोहार्गल धाम में सूर्य सप्तमी महोत्सव का हुआ आयोजन
लोहार्गल धाम में सूर्य सप्तमी महोत्सव का हुआ आयोजन
भगवान सूर्यनारायण का आलोकिक फूलों से हुआ श्रृंगार
भंडारे का भी हुआ आयोजन , भजनों की बही रसगंगा
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में स्थित सूर्य मंदिर परिसर में शनिवार को सूर्य सप्तमी महोत्सव मनाया गया l सूर्य सप्तमी महोत्सव पर भगवान सूर्यनारायण का अलौकिक फूलों से श्रृंगार भी किया गया l शनिवार को मंदिर परिसर में सूर्य महाअभिषेक ( सूर्य यंत्र पूजन ) छप्पन भोग झांकी , सूर्य महा आरती ,भजन अमृत वर्षा व सूर्य भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ l इस दौरान भजनों की रसगंगा भी प्रवाहित की गई जिसमें दिन भर श्रोताओं ने भजनों का रसपान किया l श्रीमद जगद्गुरु श्री रामानुजाचार्य सूर्य पीठाधीश्वर महंत स्वामी अवधेशाचार्य महाराज व श्री श्री 1008 व्यंकटेश पीठाधीश्वर स्वामी अश्विनीदास महाराज से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया l सूर्य सप्तमी महोत्सव पर राजस्थान के कोने कोने से श्रद्धालुओं ने आकर सूर्य सप्तमी महोत्सव में हिस्सा लिया l मंदिर परिसर में दिनभर भंडारे का भी आयोजन चलता रहा जिसमें आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l