Suryakumar Yadav ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
जयपुर। टी 20 क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हाल ही हुई ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज को कतई याद नहीं रखना चाहेंगे। क्योंकि प्रतिभाशाली दाएं हाथ का बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों मैचों में अपना खाता खोलने में असफल रहा। 32 वर्षीय, जिसे चेन्नई में तीसरे एकदिवसीय मैच में एक फिनिशर की भूमिका दी गई थी, पहली ही गेंद पर एश्टन एगर द्वारा आउट कर दिया गया वह इतिहास में पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए जो एकदिवसीय श्रृंखला के सभी मैचों में पहली गेंद पर आउट हो गए। पिछले दो मुकाबलों में उन्हें मिचेल स्टार्क ने आउट किया था। कुल मिलाकर, वह सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए। एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक लगातार डक का विश्व रिकॉर्ड 4 है।
बता दें की विराट कोहली का अर्धशतक व्यर्थ गया क्योंकि एडम ज़म्पा के चार विकेट लेने और टीम के हरफनमौला प्रयासों से ऑस्ट्रेलिया ने एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मैच में भारत को 21 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ, ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ज़म्पा ने चार जबकि एश्टन एगर ने दो विकेट लिए। कोहली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 72 गेंदों में 54 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 40 गेंदों में 40 रन ठोके।