जयपुर। बुधवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी 20 सीरीज का पहला मैच खेला गया जिसमें भारत में 6 विकेट से जीत दर्ज की। अपना पहला मैच खेल रहे रवि विशनोई को मैन आॅफ दा मैच दिया गया। मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या देखेने को मिला जब सूर्या कुमार यादव युवा आलरांडर बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर पर भड़के गये।
23 बॉल बचे हैं 12 नहीं
दरअसल जब भारत को मैच जिनते के लिए 23 बॉल्स पर 32 रनों की जरूरत थी, उस समय Sheldon Cottrell 16 वां ओवर डाल रहे थे तब वेंकटेश अय्यर ने Sheldon Cottrell की एक बॉल को आगे निकलकर लॉफ्ट करने की कोशिश की और अय्यर बीट हो गये। अय्यर के इस प्रयास पर नॉन स्ट्राइक एंड पर खडे सूर्यकुमार यादव ने कहा अभी 23 बॉल बचे हुए हैं 12 नहीं आराम से खेलो। सूर्यकुमार यादव की यह बाद स्टंप माइक में कैद हो गई।
भारत 6 विकेट से जीता
भारत ने पहले टी 20 मैच भारत ने 6 विकेट से जीत लिया। भातर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैलसा लिया और वेस्टइंडीज को 157 रन के स्कोर पर रोक दिया। भारत की तरफ से रवि विशनोई और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट झटके।
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने तुफानी शुरूआत दी। रोहित शर्मा ने 19 गेंदो का सामना करते हुए 39 रन बनाये जिसमें 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाये। ईशान किशान और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। अंत में अय्यर और सूर्याकुमार यादव ने 48 रनों की साझेदारी कर भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी।