Bundi: हर मंगलवार & शुक्रवार को जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

 बच्चों को स्वर्णप्राशन औषधि पिलाई जा रही है,

 जिससे बच्चों में रोगप्रतिरोधकक्षमता क्षमता बढ़ने से सामान्य संक्रमणों से बचाव हो रहा है


बूंदी18 मई। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी में स्वर्णप्राशन/आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन महाभियान के तहत  स्वर्णप्राशन (स्वर्णभस्मयुक्त आयुर्वेदिक इम्यूनोबूस्टर औषधि) के नियमित सेवन से  सैंकड़ों नौनिहालों की इम्यूनिटी पावर & आईक्यू लेवल बढ़ने से उनके स्वास्थ्य में काफी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। पीएमओ डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि पिछले 42 महीनों से भामाशाहों & आरोग्य समिति के सहयोग से जन्म से 16वर्ष तक के बच्चों को हर माह पुष्यनक्षत्र पर निशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित कर स्वर्णप्राशन औषधि पिलाई जा रही है , जिससे बच्चों की इम्यूनिटी आईक्यू लेवल बढ़ रहा है & सर्वांगीण विकास हो रहा है। इसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए बूंदी जिला कलेक्टर ने डीएमएफटी फंड से 3 लाख रुपए की स्वर्णप्राशन औषधि उपलब्ध कराई है, जिससे हर मंगलवार & शुक्रवार को बालचंदपाडा स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित कर बच्चों को स्वर्णप्राशन औषधि पिलाई जा रही है, जिससे बच्चों में रोगप्रतिरोधकक्षमता क्षमता बढ़ने से सामान्य संक्रमणों से बचाव हो रहा है। राजस्थान सरकार द्वारा अनुमोदित आयुष निति 2022 में भी स्वर्णप्राशन औषधि के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को सामान्य टीकाकरण के साथ स्वर्णप्राशन औषधि पिलाने की अनुशंसा की गई है, जिसकी अनुपालना में राज्य के सभी 34 जिलों की आंचल प्रसूता कैंद्रों में हर माह पुष्यनक्षत्र पर निशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।