केपी रूथला पिलानी
झुंझुनूं
बी.के.बी.आई.ई.टी. के तीन छात्रों को दिया सिनॉपसिस इंक ने 14 लाख का पैकेज
पिलानी, बी.के.बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग इस सत्र में प्लेसमेंट के नए रिकॉर्ड कायम करने में जुटा है। कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के 3 छात्र निशांत गुप्ता, मनीष राठौड़ व कृष्ण मित्तल को वीएलएसआई फील्ड की बड़ी कंपनी सिनोप्सिस इंक में 14 लाख के पैकेज पर चयन हुआ है। तीनों ही छात्र कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में चल रही ट्रेनिंग को पूरा कर उसका फायदा उठाते हुए सिनॉप्सिस इंक जैसी बड़ी कंपनी में चयन पाया। इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग अध्यक्ष डॉ. संतोष जांगिड़ ने बताया की बी.के.बी.आई.ई.टी. विभाग में कोर वीएलएसआई डोमेन में 6 महीने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जो छात्रों को 7वें सेमेस्टर के अंत तक उद्योग के लिए तैयार करता है। विभाग में अभी फाइनल ईयर इलेक्ट्रॉनिक्स के बहुत से छात्रों ने इस ट्रेनिंग का फायदा उठाकर काफी अच्छी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर चयन पाया है । इसी क्रम में विभागाध्यक्ष ने बताया कि आगे आने वाले समय में वीएलएसआई इंजीनियर की मांग में वृद्धि होगी और क्षेत्र में जॉब पाने के लिए इंजीनियरिंग करने के इच्छुक छात्र प्रवेश ले कर अपना भविष्य अच्छा बना सकते हैं। इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ.एस.एम.प्रसन्न कुमार, जी.ऍम (कॉमर्शियल) के.के. पारीक व प्रिंसिपल एकेडेमिक्स डॉ.एल. सोलंकी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।