जयपुर। टी 20 विश्वकप की तैयारियों को परखने के लिए आज भारत और मेजबान आस्ट्रेलिया टीम के बीच वार्मअप मैच खेला गया जिसमें भारत ने 6 रनों की रोमांचक जीत प्राप्त की। अंमित ओवर तक चले इस मैच में मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली साथ ही बल्लेबाजी में केएल राहुल और सूर्याकुमार यादव को बल्ला खूब चला। दोनों ने हाफ सेंचुरी लगाई। भारत ने 20 ओवर में कुल 186 रन बनाये वहीं मेजबान टीम 180 रन ही बना सकी।
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आयी भारतीय टीम के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा ने तेज शुरूआत दी। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ज्यादा देर तक नहीं टिक से और 15 रन बनाकर आउट हो गये। लेकिन दूसरी तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार पारी जारी रखी और आउट होने से पहले 33 गेंदों में 57 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और तीन छक्के जड़े। सूर्यकुमार यादव ने अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए 33 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने 20, रोहित शर्मा ने 15 और विराट कोहली ने 19 रन की अहम पारी का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। वहीं मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एश्टन एगरन ने 1-1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ताबडतोड शुरूआत की और कप्तान एरोन फिंच ने फॉर्म हासिल करते हुए 54 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 76 रनों की पारी खेली। मिचेल मार्श ने 18 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने 16 गेंदों में 23 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार दो विकेट एवं चलह ने एक विकेट लिया।