T20 World Cup 2022: भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से हराया, ग्रुप में टॉप पहुंची

जयपुर। T20 World Cup 2022 कि सुपर 12 के मुकाबले में आज भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से मात दे दी है। भारत इस जीत के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है। भारत के अब 4 अंक हो चुके हैं। यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 179 रनों का स्कोर खडा किया। जबाव में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 123 रन ही बना पाई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की अच्छी शुरूआत नहीं रही। केए राहुल ने एक बार फिर निराश किया। राहुल मात्र 9 बनाकर आउट हो गये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। कप्तान रोहित शर्मा ने इस विश्वकप में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। रोहित ने 39 गेदों पर 53 रनों की पारी खेली। रोहित ने विराट के साथ मिलकर 73 रनों की साझेदारी की। रोहित के आउट होने पर बल्लेबाजी करने आये सूर्याकुमार यादव ने ताबडतोड बल्लेबाजी की। सूर्या कुमार ने 25 गेंदो का सामना करते हुए 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। वहीं विराट ने इस विश्वकप में लगातार दूसरी हॉफ सेंचुरी लगाई। विराट ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। और नीदरलैंड को 180 रनों का टारगेट दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड 20 ओवर में 123 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से अश्विन, अक्षर, भुवनेश्वर और अर्शदीप ने दो दो विकेट अपने नाम किये। वहीं, मोहम्मद शमी ने एक विकेट अपने नाम किया।