T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ हुआ भेदभाव तो Virender Sehwag

जयपुर। आईसीसीट टी20 विश्व कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया कर रहा है। जहां भारतीय खिलाडियों के साथ होटल में बुरा बर्ताब करने की बात सामने आयी है। दरअसल भारतीय खिलाड़ियों को ठंडा भोजन परोस दिया गया जिसको लेकर विवाद खडा हो गया। टूर्नामेंट में अपने दूसरे मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने सिडनी ठंडे खाने दिए जाने की शिकायत आईसीसी और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर संबंधित अधिकारी से की है। टीम के साथ ऐसा बर्ताब को देखकर भारत के पूर्व ओपनर भडक गये और एक बडा बयान दे दिया।
वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा , वो दिन गए , जब लोग सोचते थे कि पश्चिमी देश अच्छी मेहमान नवाजी करते थे। अब जहां बात अच्छे और हाई स्टैंडर्ड मेहमान नवाजी की हो तो भारत कई पश्चिमी देशों से आगे निकल चुका है।

दरअल, बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों ने गर्म खाने को प्राथमिकता दी , जिसे कड़े ट्रेनिंग सत्र के बाद अनिवार्य माना जाता है और मंगलवार को यह मेन्यू का हिस्सा नहीं था। इसकी जगह खिलाड़ियों को ठंडे सैंडविच, फल के अलावा फलाफल परोसा गया। और इस बात को लेकर पूरा विवाद खडा हो गया।

बता दें कि भारतीय टीम को पहले टी 20 मैच के तहत पाकिस्तान को मात देकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है । टीम इंडिया को अब दूसरे मैच के तहत नीदरलैंड से भिड़ंना है।भारत और नीदरलैंड के बीच 21 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा।टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ अपनी लय को बरकरार रखने उतरेगी।टीम इंडिया को टी 20 विश्व कप जीतने का बड़ा दावेदार माना जा रहा है।