T20 World Cup: हार से बौखलाया बांग्लादेश, इस खिलाडी ने विराट कोहली पर लगाया बडा आरोप

जयपुर। बुधबार को भारत और बांग्लादेश के बची एडिलेट में खेले गये T20 World Cup के सुपर 12 के मैच में भारत ने बांग्लादेश को पांच रनों से शिसक्त दी थी। इस हार के बाद बांग्लादेश लगभग सेमीफाइनल की दौड से बहार हो चुका है। हार से बौखलाये बांग्लादेशी खिलाडियों ने विराट ​कोहली पर आरोप लगाने शुरू कर दिये। बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज नुरुल हसन ने विराट कोहली पर "फर्जी क्षेत्ररक्षण" का आरोप लगाया है। हसन ने कहा कि इस पर मैदानी अंपायरों ने ध्यान नहीं दिया और उनकी टीम को पेनल्टी के पांच रनों का लाभ नहीं मिल सका। और टीम को टी 20 विश्व कप में पांच रनों से हार का सामना करना पडा।

दरअसल, बारिश के थोड़े समय के बाद 16 ओवर में 151 रनों का संशोधित लक्ष्य निर्धारित किया गया। नुरुल जिस घटना का जिक्र कर रहे थे वह सातवें ओवर में हुई। एक वीडियो रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि अर्शदीप ने गेंद को डीप से फेंका और कोहली ने प्वांइट पर ऐसा दिखावा किया जैसे वह इसे नॉन-स्ट्राइकर को आउट करने के लिए थ्रो कर रहे हैं। नुरुल ने अप्रत्यक्ष रूप से कहा, कि वह एक नकली थ्रो भी था जिससे हमें पांच रन मिल सकते थे, लेकिन हमें वह भी नहीं मिला।" अंपायर क्रिस ब्राउन और मरैस इरास्मस पर इस घटना को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

बता दें कि आईसीसी के नियम 41.5 जो कि अनुचित खेल से संबंधित है, के अनुसार क्षेत्ररक्षण टीम को "जानबूझकर, ध्यान भटकाने, धोखे या बल्लेबाज की बाधा पहुंचाता है और यदि अंपायर को लगता है कि किसी ने नियम का उल्लंघन किया है, तो वह इसे डेड बॉल कह सकता है और पांच पेनल्टी रन दे सकता है।

हालांकि जब यह वाक्या हुआ तो न तो शांतो और न ही लिटन कोहली की ओर देख रहे थे, और इसलिए, अंपायर ने इसे नियम का उल्लघंन नहीं माना। इसके विपरीत, एक संभावना है कि मैच अधिकारियों की आलोचना करने के लिए नूरुल पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।