T20 World Cup: बारिश ने बढाई अच्छी टीमों की मुश्किलें, न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच भी रद्द हुआ

जयपुर। टी20 विश्व कप 2022 पर बारिश का साया बना हुआ है। जो कि इस विश्वकप को जीतने का सपना देख रही टीमें के अरमानों पर पानी फेरती हुई नजर आ रही है। आज बुधबार को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। और दोनों टीमों को एक एक अंक का बंटवारा कर दिया गया। मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 1.30 बजे से शुरु होना था। हालांकि मुकाबला तय समय पर शुरु नहीं होने के बाद भी लगातार बारिश के कारण मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका था।
हालांकि इससे न्यूजीलैंड का ज्यादा फर्क नहीं पडा वह अब कुल 3 अंकों के साथ ग्रुप में तालिका पर टॉप पर पहुंच गई है। वहीं सुपर 12 में पहला मैच हारने वाली अफगानिस्तान के लिए अब बहार होने का खतरा बन गया है। दूसरी ओर अफगानिस्तान को पहले मैच में इंग्लैंड से हार मिली थी।

इससे पहले आज एक और मैच हुआ जिसमें बारिश ने बाधा पहुंचाई। यह मैय इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेला गया था। बारिश के कारण इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम लगा और आयलैंड यह मैच पांच रनों से जीत गया। इंग्लैण्ड की हार के बाद अब उसे विश्वकप से बहार होने का खतरा मंडराने लगा है।

मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत की बड़ी दावेदारी थी, लेकिन बारिश की वजह से उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।टी 20 विश्व कप 2022 के सुपर -12 राउंड मैच बारिश की वजह से रद्द होने से रोमांचक स्थिति बन रही है । सभी टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग चल रही है। टूर्नामेंट में दोनों ग्रुप की दो-दो टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।