Bundi: तालेडा पुलिस द्वारा अवैध दो गैस सिलेण्डर के गोदामों पर छापा 90 गैस सिलेण्डर जप्त व 2 व्यक्ति गिरफतार

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

तालेड़ा बूंदी राजस्थान

बूंदी 7 मई । जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने जिले मे अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब जुआ सट्टा व अवैध हथियार व अन्य अवाछिंत गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी थानाधिकारियो को निर्देशित कर रखा है। इसी के तहत आज 07.05.2023 को थानाधिकारी थाना तालेडा दिग्विजय सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी किशोरीलाल व पुलिस उप अधीक्षक अंकित जैन आर पी एस वृताधिकारी वृत के. पाटन जिला बून्दी के सुपरविजन मे तालेडा में अवैध गैस सिलेण्डर के गोदामों पर छापा मारकर 90 गैस सिलेण्डर जप्त कर कालाबाजारी का भांडाफोड किया।

घटना का विवरण आज 07.05.23 को मुखबिर ने सूचना दी कि तालेडा में अकतासा नदी के पास व अकतासा बाई पास पर अवैध गैस सिलेण्डरों के गोदाम बने हुए हैं। जिनमें अवैध सिलेण्डरों की रिफलिंग कर मनमाना पैसा वसूल करते हैं। सूचना पर मय जाप्ता दोनो गोदामों पर पहुंचे तो अकतासा बाईपास पर भैरुलाल पुत्र रामलाल धाकड निवासी अकतासा गोदाम पर मौजूद मिला । उक्त व्यक्ति सिलेण्डरों में रिफलिंग कर रहा था। गोदाम में 72 अवैध गैस सिलेण्डर व रिफलिंग करने के उपकरण मिले। इसी तरह अकतासा नदी के पास राजू जंगम पुत्र नटवर लाल जाति जंगम निवासी अकतासा अपने गोदाम पर मिला जिसके पास 18 अवैध गैस सिलेण्डर व रिफलिंग करने के उपकरण मिले । मौके पर कार्यवाही हेतु जिला रसद अधिकारी श्री शिवजीराम जाट को जये टेलीफोन बुलाया जिन्होंने दोनो के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया। 90 गैस सिलेण्डरों को जप्त किया। इन 90 सिलेण्डरों में से 33 कमर्शियल व बाकी घरेलू गैस सिलेण्डर थे। आरोपीयों ने बताया कि एक सिलेण्डर पर 100 रुपये बचा लेते हैं। कुछ सिलेण्डर गाडी मालिकों को भी सप्लाई करते हैं। दोनो के विरुद्ध धारा 3/7 ई सी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।