भौडकी की सरकारी विद्यालय में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मनाया विजयोत्सव

भौडकी की सरकारी विद्यालय में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मनाया विजयोत्सव

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / गुढ़ा गोड़जी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भौड़की में शुक्रवार को 10वीं 12वीं बोर्ड ने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।प्रधानाचार्य ग्यारसी देवी ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा का उदयपुरवाटी ब्लॉक में शत-प्रतिशत परिणाम रहा है। इसको लेकर छात्र-छात्राओं की रैली निकालकर विजयोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस विद्यालय में कलां व विज्ञान संकाय है। छात्र छात्राओं को मेहनत कर शिक्षा देने से बोर्ड का रिजल्ट अच्छा रहा है। विज्ञान संकाय में स्कूल की छात्रा प्रियंका गोस्वामी पुत्री काशीराम ने 92‌‌.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पिछला रिकॉर्ड बरकरार रखा। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में व्याख्याता जुगल किशोर मीणा, कमला देवी, विजेत, राज सैनी, वरिष्ठ अध्यापक सविता, संगीता, जयचंद गिल, शारीरिक शिक्षक विक्रम, राजपाल गिल सहित कई ग्रामीण व अभिभावक मौजूद थे।