न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के​ लिए तोरंगा पहुंची टीम इंडिया, जहां कीवी पारंपरिक ‘पोहरी’ स्वागत हुआ

जयपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द होने के बाद अब दूसरा टी 20 मैच खेलने टीम इंडिया तोरंगा पहुंच गई है। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम शनिवार को तोरंगा पहुंची और उनके आगमन पर टीम का ‘पौहरी’ स्वागत किया गया। जो कि न्यूजीलैंड का एक पारंपारिक स्वागत समारोह है। इस स्वागत को टीम इंडिया ने खूब एंजॉय किया। एक ‘पोहिरी’ एक माओरी स्वागत समारोह है जिसमें भाषण, सांस्कृतिक प्रदर्शन, गायन आदि चीजें शामिल होती है।। इसका उपयोग मारे या अन्य समारोहों के दौरान मेहमानों का स्वागत करने के लिए किया जाता है।
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शुक्रवार को वेलिंगटन में लगातार बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। भारत दो और T20I खेलने के लिए तैयार है, इसके बाद न्यूजीलैंड के अपने दौरे के हिस्से के रूप में तीन एकदिवसीय मैच होंगे।

दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल चरण से बाहर होने के बाद आई थीं। जबकि भारत अंतिम चैंपियन इंग्लैंड से हार गया, न्यूजीलैंड पाकिस्तान से हार गया।

नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में प्रमुख आलराउंडर हार्दिक पांड्या भारतीय टी20 टीम की अगुवाई कर रहे हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उप कप्तान हैं।