T20 World Cup 2022 सेमीफाइनल में टीम इंडिया करेगी बदलाव, इस खिलाडी का पत्ता कटना तय

जयपुर। टी20 विश्वकप 2022 में भारत ने जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश ​कर लिया है। भारत ने ग्रुप 2 में टॉप किया है। अब टीम का सेमीफाइनल मुकाबला ग्रुप 1 के दूसरे नंबर की टीम इंग्लैण्ड से होगा। मैच में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा ।
इंग्लैंड से होने वाले सेमी​फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टूर्नामेंट में अब तक साधारण प्रदर्शन करने वाले स्पिनर रविचंद्रन अ​​श्विन की जगह टीम में यजुवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया जा सकता है।
हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अश्विन ने अच्छा प्रर्दशन किया और तीन विकेट चटकाये। लेकिन भारत का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैण्ड जैसी बडी टीम से होने वाला है। ऐसे में अश्विन की जगह जो कि रिस्ट स्पिनर हैं और भारत के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।
बता दें कि चहल को इस विश्वकप में अभी तक एक भी मुकाबले में जगह नहीं मिली है। वहीं, जिम्बाव्बे के खिलाफ विकेट कीपर दिनेश कार्कित की जगह टीम में ऋषभ पंत को जगह दी गई थी जो कि कुछ खास नहीं कर सके। इंग्लैंड के खिलाफ भी हमें ऋषभ पंत दिखाई दे सकते हैं।
दिनेश ​कार्तिक भी इस ​पूरे विश्वकप में टीम के लिए वैसा प्रदर्शन नही कर पाये जैसा की उनसे उम्मीद की जा रही थी। दिनेश कार्कित अब तक फिनशर की भूमिका निभाने में असफल रहे हैं। अगर टीम इंडिया को यह विश्वकप जीतना है तो पं या डीके जिसे भी टीम में जगह मिलती है उसे बेहतर प्रर्दशन करना होगा। दूसरी तरफ भारत की ओपनिंग जोडी भी बडी चिंता का कारण बनी हुई है। कप्तान रोहित इस टूर्नामेंट में एक हॉफ सेंचुरी के अलाव कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं। टीम के लिए कप्तान रोहित का फॉर्म में लौटना बहुत जरूरी होगा।