जयपुर। टेनिस जगत अपना परचम लहराने वाले स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर ने आज 15 सितबंर को अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। 41 वर्षीय फेडरर का कैरियर 24 साल लंबा रहा जिसमें उन्होनें 1500 से ज्यादा मुकाबले खेले। फेडरर ने दो दशक तक टेनिस जगत पर राज किया। इस दौरान वह अमेरिका के पीट सैमप्रास के सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी को रिकार्ड को नाम किया। लेबर कप 2022 उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा इसके बाद वह इस खेल से संन्यास ले लेंगे।
रोजर ने अपनी संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए की। अपने टेनिस कैरियर में 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले रोजर साल लेबर कप के बाद खेल को अलविदा करने का फैसला लिया है। फेडरर ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा मैं 41 साल का हो चुका हूं, पिछले 24 सालों में मैंने 1500 से ज्यादा मुकाबलों में खेला और टेनिस ने मुझे उससे कहीं ज्यादा दिया है जिसका सपना देखा था। अब मुझे इस बात को समझना होगा कि आखिर मेरे इस करियर का अंत का वक्त कब है।
बता दें कि रोजरर फेडरर एकल ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। अपने 24 साल के लंबे करियर में फेडरर ने कुल 20 ग्रैंड स्लैम खितााब जीते जिसमें सबसे ज्यादा बार विंबलडन खिताब 8 बार जीता है। वहीं,, 6 बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, 5 यू एस ओपन खिताब अपने नाम किए। फ्रेंच ओपन में केवल एक बार ही खिताब जीत पाये हैं।