मणकसास ढहर की ढाणी बकान्याली में खुशी का माहौल

मणकसास ढहर की ढाणी बकान्याली में खुशी का माहौल

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली
मणकसास ढहर की ढाणी बकान्याली में खुशी का माहौल रहा। क्षेत्र की सरस्वती स्कूल सराय में अध्ययनरत छात्र जीतू सैनी पुत्र लक्ष्मण राम सैनी का नवोदय में चयन होने तथा रोशन सैनी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 86% अंक प्राप्त करने पर खुशी का माहौल रहा। ग्राम पंचायत मणकसास के सरपंच व गांव ढाणी के पधारे हुए लोगों ने सरस्वती सराय की निदेशक महोदय जेपी यादव, सचिव फूलचंद यादव व समस्त स्टाफ का माला पहनाकर स्वागत किया गया। खुशी के मौके पर दोनों बच्चों को सभी लोगों ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। बच्चों के पिता लक्ष्मण राम सैनी ने सरस्वती स्कूल की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए सफलता का श्रेय स्कूल के निदेशक महोदय और पूरी टीम को दिया।