ब्यूरोचीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी (कोटा संभाग)
आजादी का अमृत महोत्सव: पोटरी विलेज ठीकरदा में बिखरे लोक संस्कृति के रंग
बूंदी, 7 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित विविध गतिविधियों की श्रृखंला में रविवार को ठीकरदा गांव में भारत की लोक संस्कृति से ग्रामीण रूबरू हुए।
पर्यटन विभाग की ओर से पोटरी विलेज ठीकरदा लोक कलाकारों ने कच्ची घोड़ी के नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियंा दी। सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में करवर की हरिशंकर नागर एंड पार्टी द्वारा कच्ची घोड़ी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतिया दी गई। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को आजाद पार्क मंे सुबह 10 से एक बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।