संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान
हिण्डोली क्षेत्र के गोरक्षकों ने बुधवार को कामधेनु सेना के गोरक्षकों ने प्रदेश महासचिव छितर लाल राठोर के साथ उपखंड कार्यालय पर जिला कलेक्टर के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के पट्टे देने पर रोक लगाने की मांग की है गोरक्षकों ने बताया कि गोवंश के चरने के लिए राजा महाराजाओं के समय मे ही चारागाह भूमि की श्रेणी की जमीन आवंटित हो रही है जिस पर समय समय पर अधिक राज्य सरकार द्वारा उधोग राजकीय भवनों सहित अन्य उपयोग में ली जा रही है शेष जमीन पर भी अतिक्रमण पर कब्जे हो रहे है जिससे गोवंश के चरने के लिए जमीन नही है ऐसे में अतिक्रमणयो के पट्टे जारी होने से गोवंश के चरने के लिए जगह नही रहेगी ।अतः राज्य सरकार की ओर से तुरन्त पट्टे जारी नही करने के आदेश जारी हो अन्यथा प्रदेश स्तर के गोरक्षकों के द्वारा आंदोलन किया जाएगा ।ज्ञापन देने वालो में भूपेंद्र शर्मा , महावीर सैनी ,दीपक सेन , जितेंद्र सिंह राठोड़,मनोज राठोर ,त्रिलोकचंद शर्मा सहित कई गो रक्षक मौजूद रहे ।