Redmi 10 Prime से भारत में इस दिन उठेगा पर्दा, किफायती के साथ हैं बेहतरीन फीचर्स

जयपुर। शाओमी जल्द ही भारत में एक और बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। शाओमी का यह नया फोन रेडमी 10 प्राइम होने वाला है। Xiaomi India ने खुलासा किया है कि वह 3 सितंबर को भारत में अपना Redmi 10 Prime स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन रेडमी 10 का रिब्रांडेड वर्जन होगा जिसे कंपनी ग्लोबली रूप से लॉन्च कर चुकी है। शाओमी इंडिया ने एक ट्वीट के जरिए इस फोन के लॉन्च डेट सहित महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आइये फोन के संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

Redmi 10 Prime की भारत में संभावित कीम
Redmi 10 Prime के 4GB रैम / 64GB स्टोरेज वैरिएंट लगभग 13,300 रुपये हो सकती है। वहीं, 4GB RAM / 128GB स्टोरेज वैरिएंट लगभग 14,800 रुपये हो सकती है। Redmi 10 Prime के संभावित फीचर्स वहीं 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 15,8000 रूपये हो सकती है।
Redmi 10 Prime specifications

Redmi 10 Prime में 6.5-इंच फुल HD + AdaptiveSync डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 90 हर्टज रिफ्रेश रेट के साथ पेश की जोयगी। फोन में MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर दिया जायेगा और इसे 6GB तक रैम के साथ जोड़ा जायेगा। वहीं फोन में पावर देने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग और 9W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जायेगी। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर होगा। सेल्फी लेने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।