Bundi: पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन गलत परिसीमन को सही करने को लेकर दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 

गलत परिसीमन को सही करने को लेकर दिया ज्ञापन

बूंदी 11 मार्च। पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल के अर्जुन डाबोलिया ने बताया की वार्ड नम्बर 11 में स्थित संगम टाकिज एवं उसके पीछे का हिस्सा, वार्ड नम्बर 7 में स्थित गुरूनानक कॉलोनी का कुछ हिस्सा, गुरूद्वारे के सामने स्थित आरएनटी स्कूल की गली का कुछ हिस्सा एवं बाईपास तिराहे से लेकर चित्तोड रोड चौराहे तक रोड के दोनो तरफ का हिस्सा वर्तमान समय में नगर परिषद द्वारा पीडब्ल्यूडी में बताया जा रहा है जो कि सरासर गलत है। इस क्षैत्र में नगर परिषद द्वारा पूर्व में कई भूखण्डों के पट्टे जारी किये हुए है एवं कई भूखण्डों की नीलामियां भी स्वयं नगर परिषद द्वारा की गई। इस क्षैत्र में आवासीय के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियां भी कई वर्षो से होती आ रही है। इस क्षैत्र में कई बैंक व शिक्षण संस्थान, फाईनेन्स कम्पनीयां मदीना मस्जिद, गुरूद्वारा, देवनारायण मन्दिर व मत्स्य भगवान मन्दिर भी आता है। 
साथ ही बताया की सबसे बडी विडम्बना यह है कि विगत कुछ समय पूर्व नगर परिषद बोर्ड में ट्रक यूनियन की जिस जमीन को खाली करवाकर अपने कब्जे में लेने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव पास किया, उस जमीन का भी कुछ हिस्सा पीडब्ल्यूडी के परिसीमन में दिखाया गया है। 
यह भी ज्ञात रहे कि धानमण्डी चौराहे से चित्तोड चौराहे तक का एरिया ग्राम पंचायत छत्रपुरा में आता था जिसको परिसीमन के बाद नगर पालिका क्षैत्र में मिला लिया गया था क्योकि वहां पर आबादी बसी हुई थी। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कई व्यक्तियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र भी पूर्व में जारी किया हुआ है।
इस प्रकार गलत परिसीमन के कारण वहां के निवासीयों को उनके मकानों के पट्टे नही मिल पा रहे है या उनके पट्टे जानबूझकर जारी नही कर सरकार की इस योजना को विफल किया जा रहा है। जो गलत है। अगर वास्तव में इस प्रकार का परिसीमन हुआ है तो उसको संशोधित कराकर वहां के निवासीयों को पट्टे दिलवाया जाना आवश्यक है।
 जिस पर प्रकार छत्रपुरा की भूमि नगर परिषद में मिलाई गई थी उसी प्रकार पीडब्ल्यूडी की इस जमीन का भी दुबारा से परिसीमन करवाकर प्रशासन शहरों के संग अभियान मेंं ही नगर परिषद में मिलाकर पट्टे जारी करवाए।
इस दौरान पार्षद साबिर खान, पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट वसीम खान, प्रदेश महासचिव एनएसयूआई यासीन कुरेशी, पार्षद प्रतिनिधि शंकर लाल बेरवा, पार्षद हेमराज मीणा, एडवोकेट धनराज प्रजापति आदि उपस्थित रहे