संभागीय आयुक्त ने तोलडा ब्लॉक स्तरीय जन सुनवाई में सुनी आमजन की परिवेदनाएं
-अधिकारियों को समाधान कर त्वरित राहत देने के दिए निर्देश
-जिला कलक्टर ने हिण्डोली में सुनी समस्याएं
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 9 जून। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित और समीपस्थ स्थान पर समाधान की दृष्टि से शुरू की गई त्रि-स्तरीय जन सुनवाई व्यवस्था के तहत गुरूवार को जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में पर जन सुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी गई और उनका मौके पर समाधान किया गया।
संभागीय आयुक्त दीपक नंदी ने तालेडा पंचायत समिति सभागार में आयोजित जन सुनवाई में पहुंचकर आमजन की परिवेदनाएं सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कर राहत प्रदान की जावे। जन सुनवाई के दौरान संभागीय आयुक्त ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि, फसल मुआवजे तथा जर्जर भवन हटाने के कुल चार प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत दी। साथ ही अन्य प्रकरणों में अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए कहा।
जन सुनवाई के दौरा न अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) करतार सिंह, उपखण्ड अधिकारी हेमराज पेरिडवाल, विकास अधिकारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिला कलक्टर ने हिण्डोली में सुनी समस्याएं
त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने हिण्डोली में लोगों की समस्याएं जानी और उनका समाधान किया। जिला कलक्टर ने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याएं सुने और उनका समाधान करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी उनके विभाग से संबंधित राज्य सरकार की सभी फ्लेगशिप योजनाओं में आमजन को प्राथमिकता से लाभ पहुंचाए। जन सुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी अमित चौधरी, विकास अधिकार एमएल मीना सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इसी तरह अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) एयू खान ने केशवरायपाटन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम में लोगांे की समस्याएं सुनी। उन्होंने आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।