रक्षाबंधन का पर्व एक अलौकिक पर्व है-मीरा बहन

रक्षाबंधन का पर्व एक अलौकिक पर्व है-मीरा बहन -

फालना,महेंद्र मेवाड़ा

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर फालना पर आज ब्रम्हाकुमारी बहनों के द्वारा रक्षाबंधन का पारंपरिक त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवियत्री डॉ कविता किरण एवं जिला सीएलजी मेंबर अमित मेहता के आथित्य में मनाया गया पर सेंटर की मुख्य संचालिका मीरा बहन ने कहा कि भाई-बहन के पवित्र प्रेम का यादगार पर्व रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह महान पर्व में हमारे वास्तविक पवित्र आध्यात्मिक स्वरूप की स्मृति दिलाता है इस स्मृति के आधार से हमारे जीवन में विकार रूपी अशुद्धि समाप्त हो जाती है और हमारा जीवन प्रेम शांति,खुशी,आनंद और शक्तियों से भरपूर होता जाता है स्वयं निरंकार परमपिता परमात्मा शिव बाबा आकर हमें हमारे सत्य धर्म पवित्रता का कवच बनाकर हमें सच्ची सुरक्षा का अनुभव कर आते हैं और यह रक्षा कवच हमें आने वाले अनेक जन्म जन्मांतर के लिए हर प्रकार से सुरक्षित कर देता है इस अवसर पर सेंटर की बहन कंचन, उमा,संतोषी उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,हीरालाल चौधरी, मूलचंद डाबी,नंदू भाई राणावत, रुपाराम,बाबूलाल मालवीय,बिजल मेहता आदि लोगों ने उपस्थित होकर रक्षाबंधन का अलौकिक पर्व आध्यात्मिक तरीके से मनाया।