संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिंडोली । एनएच 52 पर बुधवार शाम को सवा छह बजे करीब बडानयागांव के पास आठवां मील के पेट्रोल पंप से थोड़ी दूर ही बुंन्दी से हिंडोली की ओर जा रही एक कार में आग लग गई लेकिन कोई जनहानि नही हुई , डीएसपी श्यामसुंदर विश्नोई ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुचे ओर पुलिस जाब्ता पहुँच ग़यया जानकारी के अनुसार चैंनपुरिया निवासी रामराज अपनी स्विफ्ट डिजाइर कार से हरिपुरा से नेनवा की ओर जा रहा था कि आठवां मील से आगे जाते ही चलती कार में अचानक आग लग गई लेकिन सतर्कता बरतते हुए रामराज कार छोड़कर दूर चला गया उधर कार को जलता देख बुंन्दी से देवली की ओर जा रहे वाहन भी रुक गए जिससे थोड़ी देर के लिय यातायात अवरुद्ध रहा इस दौरान वाहनों की कतारें लग गई इस दौरान कार धुं धु करके जलती रही लेकिन कोई भी प्रयास बुझाने के लिए किसी ने नही किया सड़क चलते लोग वीडियो बनाने में लगे रहे, कार में।लगी आग कम होने के बाद आवागमन शुरू हुआ