संवाददाता सुभाष सिंह
झोटवाड़ा |
अयोध्या समेत कई स्थानों के होंगे दर्शन, यह ट्रेन 17 दिनों की यात्रा में 7500 किमी की दूरी तय करेगी,
17 दिनों की यात्रा में अयोध्या, सीतामढ़ी और चित्रकूट सहित कई प्रमुख स्थानों पर जाएगी,
यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या होगा, जहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, श्री हनुमान मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे
ट्रेन का अगला पड़ाव भगवान शिव की नगरी काशी होगा. फिर चित्रकूट और वहां से नासिक पहुंचेगी. नासिक के बाद प्राचीन किष्किन्धा नगरी हम्पी अगला पड़ाव होगा, जहां अंजनी पर्वत स्थित हनुमान जन्मस्थल के दर्शन कराए जाएंगे. इस ट्रेन का आखिरी पड़ाव रामेश्वरम होगा. रामेश्वरम से चलकर ये ट्रेन 17वें दिन दिल्ली वापस पहुंचेगी
आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन के अलावा 4 और रामायण सर्किट ट्रेन चलाने का ऐलान किया है,अब 16 नवंबर को दूसरी ट्रेन, 25 नवंबर को तीसरी ट्रेन, 27 नवंबर चौथी और 20 जनवरी से पांचवीं ट्रेन चलाई जाएगी
इस यात्रा के लिए एसी फर्स्ट क्लास की बुकिंग 1,02,095 रुपये और सेकंड क्लास में 82,950 रुपये में हुई है|