Kota: चुनावी घोषणाओं को पूरा नही करने वाली सरकार पांच से कर रही रोज नई घोषणाएं:- गुंजल*

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

 कोटा राजस्थान


चुनावी घोषणाओं को पूरा नही करने वाली सरकार पांच से कर रही रोज नई घोषणाएं:- गुंजल*


*बजट जैसे मसले पर भी सरकार गंभीर नही*

कोटा 10 फरवरी :- कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने बजट को जनता को भृमित कर चुनावी लाभ लेने की कोशिश बताया। गुंजल ने कहा कि 2018 में चुनावी घोषणा पत्र में किये वादे अभी तक पूरे नही करने वाली सरकार चार साल में 2722 बजट घोषणाओं में से 50 प्रतिशत भी पूरी नही कर पाई वही मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए की गई 1029 घोषणाओं में से दो तिहाई घोषणाओं के पूरे होने का प्रदेशवासी इन्तेजार कर रहे हैं। गुंजल ने कहा कि प्रदेश की जनता इनके प्रलोभन के भ्रम जाल में फसने वाली नही है प्रदेश का किसान कर्ज माफी का इन्तेजार कर रहा है तो बेरोजगार युवा आज भी 3500 रुपये बेरोजगारी भत्ते के लिए भटक रहा है। उन्होंने कहा कि चार सालों की तरह कोटा को इस बार भी बजट में कुछ नहीं मिला एक सामान्य सा छोटा सा ऑडिटोरियम जिसे नगर निगम व यूआईटी जैसी संस्थायें भी बना सकती है जो ऊँट के मुंह मे जीरे के समान है। व पिछले साल कोटा में केडीए बनाने की घोषणा भी अभी तक कागजो में ही सीमित है। 
गुंजल ने कहा कि सरकार बजट जैसे मसले पर भी कितनी लापरवाह हो सकती है यह बजट के दौरान राजस्थान सरकार ने पुराना बजट भाषण पढ़कर राजस्थान को शर्मसार तो किया ही प्रदेशवासियों को भी निराश किया।