गुढा गोड़जी के दुड़ियां में हुई गंगा नाथ महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, पैरा मोटर यान से हुई पुष्प वर्षा
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के दूड़ियां गांव में बाबा गंगानाथ महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। उपसरपंच रविंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व महिलाओं द्वारा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस भव्य कार्यक्रम में साइंस एकेडमी परिवार गुढ़ा गोड़जी द्वारा पैरा मोटर यान से पुष्प वर्षा की गई। तत्पश्चात घोड़ीवारा धाम के महंत भीमनाथ, महंत कमलनाथ, मुकुंदगढ़ धाम के महंत अभयनाथ, कोट धाम की महंत डॉ साध्वी योग श्रीनाथ, दूड़ियां आश्रम के महंत संतोष नाथ के कर कमलो द्वारा बाबा गंगानाथ की मूर्ति धोने पर विराजमान की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के काफी लोगों ने प्रसादी पाई। कार्यक्रम का आयोजन बाबा गंगानाथ का धूंणा गुवाड़ में किया गया। यह आयोजन सभी ग्राम वासियों के सहयोग से किया गया।