Bundi Crime: वेयरहाउस से धान चोरी की वारदात का खुलासा।

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 

 अपराधी सुपरवाईजर गिरफ्तार, ट्रेक्टर-ट्रोली सहित माल बरामद


बूंदी 24 फरवरी, थानाधिकारी सदर बून्दी  अरविन्द  भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए वेयरहाउस से धान चोरी करने वाले वेयरहाउस सुपरवाईजर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किये गये धान को बरामद करने में सफलता प्राप्ता की है । बूंदी में वेयरहाउसों से धान चोरी की पूर्व में भी कई वारदातें हुई है । उक्त चोरी की वारदात में संलिप्त वेयरहाउस के अन्य कर्मचारियों, राईस मील्स के कर्मचारियों की मिलीभगत के संबंध में तथा इसके अलावा अन्य वारदातों के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी हैं । वेयरहाउस तथा राईस मील्स मालिकों से अपील है कि धान चोरी की छोटी से छोटी घटना से अविलम्ब पुलिस प्रशासन को अवगत करावें ।     
घटना विवरण –  सजंय मडोवरा निवासी लुहारगली, बून्दी ने 23.02.2023 की रात्री को थाना सदर, बूंदी पर रिपोर्ट दी की कि मैने मेरा माल एनबीएचसी के गोदाम मे सुरक्षार्थ रखवाया हुआ है जिसमें से 22.2.2023 को मेरा धान करीब 100-125 बोरी चोरी हो गया है, इत्यादि पर प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश  शुरू की गई ।  

 थानाधिकारी थाना सदर अरविन्द- भारद्वाज  के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्परता से वेयरहाउस से धान चोरी करने वाले आरोपी वेयरहाउस सुपरवाईजर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किये गये धान को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । उक्त चोरी की वारदात में संलिप्त वेयरहाउस के अन्य कर्मचारियों, राईस मील्स के कर्मचारियों की मिलीभगत के संबंध में तथा इसके अलावा अन्य वारदातों के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी हैं ।
गिरफ्तार आरोपी - दिलीप कुमार पुत्र  छोटूलाल, जाति छींपा, आयु 28 वर्ष, निवासी बङोदिया, पुलिस थाना हिण्डोली, जिला बूंदी