हंसनला बालाजी धाम पर रामधुनी कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

हंसनला बालाजी धाम पर रामधुनी कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब


प्रातः काल धर्म ग्रंथ पढ़ने से हरीभक्ति प्राप्त होती है.... मदन लाल भावरिया

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी की सीमा पर स्थित हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर सवा महीने तक चलने वाला रामधुनी कार्यक्रम आश्रम के संत हनुमान दास जी मोनी बाबा के सानिध्य में चल रहा है l रामधुनी कार्यक्रम में धीरे-धीरे श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है l राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया ने बताया की प्रातः काल धर्म ग्रंथ पढ़ने से ही हरीभक्ति प्राप्त होती है l डॉ रामावतार गजराज चला वाले , महेद्र तेतरवाल, भवानी सिंह कुड़ी, बसंती लाल सैनी वरिष्ठ अध्यापक, कालूराम सैनी, सोहन लाल सैनी, धूडा राम सहित सैकड़ों लोग गुरुवार को हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए l