जाँच दल ने लगाए गंभीर आरोप ! ग्रामपंचायत हिंडोली को कारण बताओ नोटिस जारी ।

बूंदी हिंडोली (धर्मेन्द्र सुवालका) जिला परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ने इस बार अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रही हिंडोली ग्रामपंचायत की सरपंच मंजू बाई ढोली को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर ग्रामपंचायत पर लगे गंभीर आरोपो पर 7 दिनों में जवाब मांगा है। आदेश में बताया गया कि ग्रामपंचायत हिंडोली की जांच दल के द्वारा की गई जांच में कई अनिमियतता मिली है। जिन पर 7 दिनों में जवाब नही देने पर राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम 1984 की धारा 38 के अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरपंच पर होगी

इन आरोपो पर देना होगा सरपंच को जवाब :-

आरोप संख्या 1 - जांच दल ने जाँच के दौरान ग्रामपंचायत के द्वारा पूर्व में कराए गए निर्माण कार्य जिनका कार्य योजना में इंद्राज है एवं कार्य नियमानुसार पूर्ण हो चुके है। तथा नियमानुसार निर्धारित औपचारिकता पूर्व किए जाने के उपरांत भी भुगतान नही किया गया जबकि उसके बाद में करवाए गए निर्माण कार्यो का भुगतान कर दिया गया।

आरोप संख्या 2 - यह कि आप द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में कराए गए निर्माण कार्यों का उदाहरण ऑनलाइन नहीं किया गया एवं जिन कार्यों का कार्य योजना में इंद्राज नहीं है उन कार्यों की स्वीकृतियां जारी कर भुगतान किया गया है ।
आरोप संख्या 3 - ग्राम पंचायत द्वारा जिस फर्म का अनुबंध फिगर के साथ 2020 तक बढ़ाया गया उस वर्ग को कार्य आदेश जारी नहीं किया जाकर अन्य फर्म से सामग्री आपूर्ति की गई है जो नियम विरुद्ध है।
आरोप संख्या 4 - जाँच के दौरान पाया गया कि ग्रामपंचायत हिंडोली में पदस्थापित अवधि में जारी किए पट्टो को निर्धारित प्रक्रिया अपनाए बगैर एवं मिसले पत्रावलियां संघारण बगैर जारी किए है। तथा जारी किए गए पट्टे जिला दर निर्धारण समिति द्वारा निर्धारित दरों से कम दरो पर जारी किए गए है। पट्टो की वर्तमान डीएलसी दर से राशि जमा नही की गई है। जिससे राजकीय हानि हुई है।
आरोप संख्या 5 - ग्रामपंचायत कोविड 19 से आमजन को संक्रमण से मुक्ति दिलाने एवं जन जागृति के लिए खर्च की गई राशि के बिलों में खरीदी गई सामाग्री का विवरण अंकित नही है। फिर भी भुगतान कर दिया गया।
आरोप संख्या 6 - ग्रामपंचायत में सघारित बैठक कार्यवाही रजिस्टर में अधिकांश बैठक कार्यवाही बंद नही की गई,एवं प्रस्ताव के बीच मे खाली स्थान छोड़ रखा है।