IPL की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी का लुक सामने आया, गुजरात टाइटन्स भी जल्द करेगी खुलासा

जयपुर। आईपीएल इतिहास में पहली बार भाग ले रहीं दो नई टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस 28 मार्च को टी20 लीग के 15वें संस्करण में एक दूसरे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। अभी तक इन दोनों टीमो की जर्सी को लेकर दर्शकों और फैन्स में संशय बना हुआ है। लेकिन अब एक ऐसी टिप्स मिली है जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जर्सी लखनऊ सुपर जायंट्स की होगी।

दरअसल कुछ फैंस को 9 मार्च बुधवार के दिन लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी की साफ झलक देखने को मिली। क्योंकि इस दिन लखनऊ में एलएसजी के आधिकारिक थीम गीत के प्रोमो वीडियो की शूटिंग के दौरान भारतीय रैपर बादशाह ने एक जर्सी पहनी हुई थी जिस पर लखनऊ सुपर जायंट्स का लोगो था। इस लोगो को देखकर फैन्स को साफ पता चल गया कि लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी यही होने वाली है।

गुजरात टाइटन्स 13 मार्च को करेगी जर्सी लॉन्च
वहीं इस आईपीएल की दूसरी टीम गुजरात टाइटन्स आागमी 13 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने उद्घाटन कार्यक्रम की मेजबानी करेंगी। इस इवेंट में गुजरात टाइटन्स की जर्सी भी लॉन्च होने वाली है। इससे पहले गुजरात टाइटन्स द मेटावर्स पर अपना लोगो लॉन्च कर चुकी है। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम और टीम का घरेलू मैदान होने के नाते, यह आयोजन गुजरात टाइटन्स की भावना और उस राज्य की विरासत को प्रतिध्वनित करेगा जिसका वे प्रतिनिधित्व करते हैं। इस कार्यक्रम में खिलाड़ी, साथी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपलए टीम— केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, मार्क वुड, अवेश खान, अंकित राजपूत, के गौतम, दुशमंत चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, करण शर्मा, एविन लुईस, मयंक यादव, काइल मेयर्स