क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जहाज की महाकाल टीम ने 2 विकेट से जीता
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
उदयपुरवाटी प्रीमियर लीग 2022 -23 के प्रथम चरण के छठे दिन मंगलवार को पंचायत स्तर पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में जहाज के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे जहाज,मावता, जहाज ढहर,बोदया मोड़, देव क्रिकेट क्लब जहाज आदि गांवों की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने किया। फाइनल मुकाबला जहाज की देव क्रिकेट क्लब व महाकाल क्लब टीम के बीच खेला गया। देव क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 औवर में 65 रन बनाए। जवाब में महाकाल क्लब टीम ने 8 विकेट खोकर 2 विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच सुनील रहे। आयोजक शिवम गुढा, हिमालय गुढ़ा, रोहित,साहिल गुढा, रविंद्र सिंह आदि ने विजेता टीम को 2100रू व उपविजेता टीम को 1100रू ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीताराम मीणा, मक्खन लाल वर्मा, कैलाश चंद सैनी, सुभाष सैनी, महेंद्र सिंह, होशियार सिंह, रोशन लाल वर्मा सहित कई ग्रामीण बैंक खिलाड़ी मौजूद रहे।