Share Market : भारी गिरावट के खुलने के चंद मिनटों में ही संभल गया बाजार, फिर भी लाल निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी

New Delhi: बाजार भारी गिरावट के खुलने के चंद मिनटों में ही बाजार में तेजी आ गई। हालांकि, सेंसेक्स (Sensex) निफ्टी अभी भी लाल निशान में है। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 581 की गिरावट के साथ 59989 के स्तर पर और निफ्टी 162 अंकों की गिरावट के साथ 17907 के स्तर पर था. निफ्टी टॉप गेनर में एनटीपीसी, टाटा कंज्यूमर, कोल इंडिया, एशिया पेंट्स और अदानी पोर्ट्स थे, जबकि टॉप लूजर में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक और विप्रो थे।

अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में मंगलवार को आई सूनामी से भारतीय शेयर बाजार भी आज नीचे है. शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ खुला। बीएसई के 30 प्रमुख शेयरों का सेंसेक्स सेंटिमेंट इंडेक्स 1153 अंक की बढ़त के साथ 59417 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल निफ्टी स्टॉक एक्सचेंज की भी शुरुआत 17771 के स्तर से बड़ी गिरावट के साथ हुई.

दरअसल, अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) का प्रमुख संकेतक डाउ जोंस मंगलवार को 1276 से ज्यादा की गिरावट के साथ 31104 पर बंद हुआ था. इसी डर की वजह से टेस्ला और एपल जैसे शेयरों में गिरावट आई है. एसएंडपी 500 4.32% या 177 अंक टूट गया। नैस्डैक कंपोजिट में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।

वैश्विक बेंचमार्क के बीच मंगलवार को सेंसेक्स (Sensex) लगातार दूसरे सत्र में 60,000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। यह चौथा कारोबारी दिन था जब भारतीय बाजार हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी इस साल 4 अप्रैल के बाद पहली बार 18,000 के ऊपर बंद हुआ है। इससे पहले 4 अप्रैल को सूचकांक 18,053 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स (Sensex) कल 456 अंक ऊपर 60,571 पर बंद हुआ।