अयोध्या धाम व नेपाल से आए पंडितों ने सवा महीने चलने वाली राम धुन वाणी का शुभारंभ

अयोध्या धाम व नेपाल से आए पंडितों ने सवा महीने चलने वाली राम धुन वाणी का शुभारंभ

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
पचलंगी सीमा स्थित हंसनला बालाजी धाम में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को संत हनुमान दास मौनी महाराज के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने बताया कि बालाजी धाम में सुबह बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की गई। महा आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। दूर-दराज व आसपास आए संतों का सम्मान किया गया। अयोध्या व नेपाल से आए पंडितों ने सावन में सवा महीने तक चलने वाली राम धुन वाणी का संत हनुमान दास मौनी महाराज ने शुभारंभ किया। भंडारे में आए भक्तों ने मोनी महाराज का आशीर्वाद लिया। और माला पहनाकर सम्मान किया। स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन किया गया जिसमें कलाकारों ने एक से एक बढ़कर भजन पेश किए। कार्यक्रम में संत बक्श सिंह शेखावत , सूबेदार मेजर ऑलरेडी कैप्टन श्रीराम तेतरवाल, सुरेंद्र तेतरवाल, रामनिवास तेतरवाल, ग्यारसी लाल सैनी काला भाटा, भीवाराम ,शीशपाल सैनी, पूरणमल गुर्जर ,कालूराम सैनी, छोटू राम भोपा, बसंती लाल सैनी वरिष्ठ अध्यापक ,नंदलाल सैनी ,रामनिवास सैनी, बद्री प्रसाद सैनी, श्री राम सैनी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।