जयपुर। आज 23 अगस्त से तीन दिन बाद एशिया कप 2022 टूर्नामेंट की शुरूआत होने जा रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 11 सितंबर को खेला जाएगा । हाल ही एशिया कप की चमचमाती ट्राॅफी की तस्वीर सामने आयी है। एक वीडियो में सामने आया है जिसमें ट्राॅफी दिखाई दे रही है। देखना होगा अब ट्राॅफी को कौनसी टीम उठाती है। अभी तक तो भारत को ही इस कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
अगर इतिहास उठाकर देखे तो अब भारत ने ही यह टूर्नामेंट सबसे अधिक बार जीता है। टीम इंडिया एशिया की सबसे सफल टीम है जिसने अब तक 13 बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है । 6 बार फाइनल जीता है जबकि ओवरऑल 7 बार एशिया कप का टाइटल जीता है।
बता दें कि एशिया कप टी 20 फार्मेट में खेला जाना है। इससे पहले 2016 में एकमात्र टी 20 प्रारूप में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। अब तक के इतिहास में एशिया कप का यह 15वां सीजन है। और श्रीलंका की टीम सबसे अधिक 14 बार बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया है और 6 बार खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तान ने जहां दो बार खिताब जीता है जबकि दो बार वह रनरअप रही है।