धर्म-कर्म
देश के प्रसिद्ध धामों की तीर्थ यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं का चंवरा-किशोरपुरा के मोरिंडा धाम में किया अभिनन्दन
गंगा जमुना सरस्वती सरयू में स्नान कर भक्तो ने की देश-प्रदेश में अमन चैन की कामना
यात्रा में सर्व समाज के आठ गाँवो के लोग शामिल
आपसी सोहार्दय और सद्भावना का दिया सन्देश
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के
चंवरा-किशोरपुरा स्थित पलटू दास अखाड़े के पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में रविवार को देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों से लौटे तीर्थ यात्रियों का गाजे-बाजे से अभिनंदन किया गया । भक्त सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि 15 जुलाई को मोरिंडा धाम से रवाना हुए यात्रियों ने कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या ,गोरखपुर ,काशी, बनारस, प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन ,मेहंदीपुर बालाजी, भर्तृहरि सहित सैकड़ों प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन किए यात्रा में करीब 55 यात्री शामिल थे करीब 10 दिवस की इस यात्रा में भक्तों ने श्रावण मास में धर्म-कर्म कर खूब पुण्य कमाया । यात्रा का गुढा सड़क HP पेट्रोल से पलटू दास अखाड़े तक डी.जे की धुन पर श्री राम नाम के जयकारों के साथ जुलूस निकाला गया । यात्रा से लौटे यात्रियों के परिजनों ने आध्यात्मिक परिवेश में विधिवत रूप से यात्रियों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया । इससे पूर्व तीर्थ यात्रियों का सीकर जिले के चला बस स्टैंड पर भी स्वागत किया गया । यात्रा के सम्मान समारोह में डॉ सांवरमल सैनी, इंद्र सिंह, नत्थू सिंह सैनी , कॉमरेड ,पूर्व सरपंच बिमला मीणा, गजराज सिंह चंवरा, धवल कुमार खटाना,, सांवरमल गुर्जर, पंडित नरेश शर्मा मध्यप्रदेश, समाज सेवी महावीर प्रसाद मीणा, रघुवर दास महाराज, बाबूलाल, रामदेव सैनी, सुमेर लमोड, जे.पी खटाणा, विकास सैनी चंवरा ,सुधीर मीणा, महेश सैनी, रामनिवास सैनी, राधेश्याम कुमावत, हनुमान गुर्जर, बाघा सैनी, कालू राम, प्रताप सिंह, गयारसी लाल मीणा, धोली देवी लमोड,मीना देवी, सिंगारी देवी सैनी चंदा देवी, मांगू सिंह, मदन लाल, लालचंद , सोहन लाल, नरेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।