70 वर्षों से निवास कर रहे धनेश्वर गांव के वासियों ने पट्टे जारी करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
बूंदी 18 जनवरी, धनेश्वर निवासी मुकेश मेवाडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
ज्ञापन में बताया की
ग्राम धनेश्वर तहसील तालेडा जिला बून्दी में गत 70 वर्षों से निवास कर रहे सभी मूलभूत सुविधाएं हम लोगों को प्राप्त है सड़क पानी की टंकी विद्यालय लाइट हेड पंप होने के बावजूद भी 70 वर्षों से ग्राम पंचायत ग्रामीणों के पट्टे जारी नहीं कर रही है टालमटोल की स्थिति बनी हुई है कई बार हमने पट्टओ के लिए आवेदन किया पर तालम टोल के अलावा कुछ नहीं।
सभी ग्रामीण ग्राम धनेश्वर तहसील तालेडा जिला बून्दी गत 70 वर्षों से निवास कर रहे हैं तथा हमारे आवास
धनेश्वर की आबादी में बने हुए है। आवासीय मकान ग्राम धनेश्वर की घनी आबादी क्षेत्र में विद्यमान हैं
हमारे मकान खसरा नं 162 एवं 267 पर बने हुए है, आवासीय मकानों को आबादी क्षेत्र के मानते हुए राज्य
सरकार द्वारा सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवा रखी है
ग्रामीणों ने निवेदन है करते हुए कहा की आवासीय मकानों के विधिवत पट्टे जारी कर आबादी को नियमित करने की कृपा करें।
इस दौरान धर्मराज केवट जानकीलाल प्रहलाद जाटव हरि प्रकाश राजाराम नंदकिशोर गोपाल हजारीलाल सत्यनारायण गजराज कमल मेवाडा आदि ग्रामीण मौजूद रहे